Rajasthan : वैभव गहलोत पर FIR दर्ज होने के बाद सियासत हुई तेज, नेता प्रतिपक्ष ने गहलोत सरकार को घेरा।

वैभव गहलोत पर FIR दर्ज होने के बाद सियासत हुई तेज, नेता

प्रतिपक्ष ने गहलोत सरकार को घेरा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के खिलाफ महाराष्ट्र के नासिक में FIR दर्ज होने के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने गहलोत पर निशाना साधा है। कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत अपने आप को महात्मा गांधी जैसा बताते है लेकिन उनके बेटे ने जिस तरह का काम किया है और न्यायालय में दाखिल इस्तगासे के बाद थाने में जो प्रकरण दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें :   Sawai Madhopur : बैंक सुरक्षा पर लगा सवालिया निशान, ATM उखाड़कर ले गए चोर- चौथ का बरवाड़ा

उसके बाद गहलोत गांधी को बदनाम करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यो से ही कांग्रेस पार्टी बर्बाद हो गयी है। कटारिया ने मुख्यमंत्री गहलोत को आडे हाथो लेते हुए कहा कि सरकार में भष्टाचार किस हद तक पहुंच गया है। यह इसका जीता जागता उदाहरण है।

यह भी पढ़ें :   केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में, केन्‍द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने पांच वर्षों में 91 प्रतिशत की दर से मामले निपटाए और मामलों के निपटारे में लगातार वृद्धि जारी है

आपको बता दे कि वैभव गहलोत पर नासिक के कारोबारी सुशील भालचंद्र पाटिल ने ई-टॉयलेट सहित सरकारी विभागों में टेंडर दिलाने के नाम पर 6 करोड़ 80 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सुशील ने नासिक के गंगापुर थाने में 17 मार्च को वैभव गहलोत सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।