Rajasthan : मंत्री सुभाष गर्ग बोले- पेपर आउट मामलों में जो गलत, वे जाएंगे जेल |

Rajasthan : मंत्री सुभाष गर्ग बोले- पेपर आउट मामलों में जो गलत, वे जाएंगे जेल

वासुदेव देवनानी पर जड़े गंभीर आरोप।

मंत्री सुभाष गर्ग रविवार को अलवर दौरे पर रहे। जहा उन्होंने अग्रवाल समाज के बालिका छात्रावास उद्घाटन कार्यक्रम मे शिरकत की। इस दौरान सुभाष गर्ग ने कहा कि सरकार बेरोजगारों की समस्या पर संवेदनशील है। पेपर आउट के मामलों में जांच पड़ताल चल रही है। जो गलत हैं वे जेल जाएंगे। उन्होंने वसुंधरा सरकार में शिक्षा मंत्री रहे वासुदेव देवनानी पर कई गंभीर आरोप जडे। मंत्री ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार बेहतर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें :   Sawai Madhopur : चौथ का बरवाडा में आयोजित हुआ ब्लॉक मेला

आमजन को फायदा मिले, इसके लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। सरकार ने युवा, किसान, व्यापारी सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया है। व्यापार कल्याण बोर्ड बनाया गया है। एक लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया गया है। नौकरीपेशा लोगों के लिए फिर से पुरानी पेंशन योजना लागू की गई है। इनका सीधा फायदा आम आदमी को मिल रहा है।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशील है। पेपर लीक के मामले में जांच पड़ताल चल रही है। गड़बड़ी करने वाले लोग जेल के अंदर हैं। आगे भी जो लोग गलत करेंगे, उन लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। वसुंधरा सरकार के दौरान भी पेपर आउट होने के मामले सामने आए थे। लेकिन उस समय सरकार ने कोई जांच पड़ताल नहीं की। सुभाष गर्ग ने पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देवनानी ने अपनी बेटी के नंबर बढ़वाने के लिए किस तरह का काम किया यह सबके सामने था।