Kota : देर रेलकर्मियों पावर हाउस पर फिर किया हंगामा, घंटों बिजली जाने से थे परेशान, प्रशासन को ठहराया दोषी

Kota : देर रेलकर्मियों पावर हाउस पर फिर किया हंगामा, घंटों बिजली जाने से थे परेशान, प्रशासन को ठहराया दोषी

कोटा। न्यूज़. रोजाना की तरह मंगलवार रात को भी रेलवे कॉलोनी की लाइट अचानक गुल हो गई। काफी इंतजार के बाद भी लाइट नहीं आने पर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कर्मचारी न्यू रेलवे कॉलोनी पावर हाउस पंहुच गए। यहां कर्मचारी घंटो तक हंगामा करते रहे। कर्मचारियों ने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
अपनी भड़ास निकालते हुए कर्मचारियों ने इस अव्यवस्था के लिए मुख्य रूप से प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। कर्मचारियों ने कहा कि सैकड़ों शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया है।
जबकि मामले में खास बात यह है कि डीआरएम खुद बिजली विभाग से आते हैं। इसके बाद भी कॉलोनी की बिजली व्यवस्था लगातार दयनीय बनी हुई है।
कर्मचारियों ने सवाल उठाया कि अपने बंगले की एक मिनट लाइट जाने पर सुपरवाइजर को निलंबित करने वाले डीआरएम ने कर्मचारियों के मामले मे चुप्पी क्यों साध रखी है।
लाइट नहीं होने के कारण गर्मी और उमस से परिवार का बुरा हाल था। गर्मी से परेशान छोटे बच्चे सोएक सोए नहीं थे। कर्मचारियों ने बताया कि इसके अलावा अंधेरे में बारिश के कारण जहरीले जीव जंतुओं का डर बना हुआ था। सुबह जल्दी ड्यूटी पर जाने वाले रनिंग कर्मचारियों को और भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नींद पूरी नहीं होने से संरक्षा को खतरा बना रहेगा। लेकिन प्रशासन को इस से कोई परवाह नहीं। बस अधिकारियों के बंगलों की लाइट नहीं जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि बिजली की समस्या को लेकर कर्मचारी इससे पहले भी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा।