रणथंभौर में वीआईपी लोगों के लिए नियम-कायदे दरकिनार | Sawaimadhopur

रणथंभौर में वीआईपी लोगों के लिए नियम-कायदे दरकिनार कर दिए गए। मंत्री रमेश मीणा मंगलवार शाम अपने काफिले के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचे। एंट्री टाइम खत्म होने के बाद भी मंत्री को जाने दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग फिर सवालों के घेरे में आ गया है। मंत्री रमेश मीणा अपने काफिले की करीब दस कारों के साथ मंगलवार शाम रणथंभौर के मैन गेट पर पहुंचे थे। प्रवेश का समय खत्म होने के बाद भी काफिले को अंदर जाने दिया गया। 6 बजे त्रिनेत्र गणेश मन्दिर में दर्शन करने के लिए प्रवेश लिया। मंत्री का काफिला सूर्यास्त के बाद शाम 7.30 बजे वापस निकला। शाम 5 बजे बाद यहां किसी को एंट्री नहीं है। इसके बाद भी मंत्री को एंट्री दी गई। काफिले में डीएफओ महेन्द्र शर्मा की गाड़ी भी शामिल रही। मंत्री के प्रोटोकॉल के लिए प्रशासन और पुलिस का गाड़ियां भी शामिल रही। लोगों का कहना है कि सभी नियम कानून कायदे आम लोगों के लिए होते है। खास लोगों के लिए कोई नियम नहीं है।