G News Portal

युवा, भारत के विकास इंजन हैं, जबकि भारत, विश्व का विकास इंजन है- केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे सक्रिय और नवोन्मेषी बनें, नई तकनीक को अपनाएं, मजबूत नेटवर्क बनाएं और देश के विकास इंजन के रूप में स्वयं को कुशल, उन्नत कुशल व पुनःकुशल बनायें; क्योंकि भारत, दुनिया का विकास इंजन है। उन्होंने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत बहु-विषयक दृष्टिकोण के माध्यम से समग्र ज्ञान-प्राप्ति के अनुभव पर जोर दिया, क्योंकि शिक्षा ही देश और लोगों के विकास का आधार होती है और अपने परिवार, देश और देशवासियों की समान रूप से सेवा करती है; क्योंकि मेधावी युवा, राष्ट्रीय संपत्ति होते …

Read More »

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 189वीं बैठक

  क.रा.बी.निगम का उद्देश्य ‘निर्माण से शक्ति’ पहल के तहत अपने बुनियादी ढांचे का उन्नयन और आधुनिकीकरण करना – केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री किए गए महत्वपूर्ण निर्णय: क.रा.बी.निगम श्यामलीबाजार, अगरतला, त्रिपुरा में 100 बिस्तरों वाला नया क.रा.बी.निगम अस्पताल और इडुक्की, केरल में 100 बिस्तरों वाला क.रा.बी.निगम अस्पताल की स्थापना का निर्णय क.रा.बी.निगम के नर्सिंग महाविद्यालयों में बीमाकृत व्यक्तियों के प्रतिपाल्य (वार्ड) के लिए सीटों की संख्या में वृद्धि और आगामी सत्रों से पीएचडी, एमडीएस, नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रम की भी शुरूआत   एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों तक प्रतिबंधित इक्विटी में अधिशेष निधियों के निवेश के लिए अनुमोदन वित्तीय वर्ष 2021-22 …

Read More »

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कल 5 दिसंबर 2022 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित ‘अबू धाबी अंतरिक्ष बहस’ में आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),  प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कल 5 दिसंबर 2022 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित” अबू धाबी अंतरिक्ष बहस” में आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगेI   केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज 04.12.2022 को नई दिल्ली में 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बैठक- “अबू धाबी स्पेस डिबेट” में आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए यूएई जाने से पहले एक मीडिया वक्तव्य जारी किया डॉ. जितेंद्र सिंह इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग के साथ भारत की …

Read More »

राष्ट्रपति ने श्री आर. वेंकटरमन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (4 दिसंबर, 2022) राष्ट्रपति भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री आर. वेंकटरमन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।   *******   एमजी/एएम/जेके/डीवी

Read More »

डीआरडीओ ने आकाश आयुध प्रणाली (भारतीय सेना संस्करण) के सीलबंद विवरण को मिसाइल सिस्टम क्वालिटी एश्योरेंस एजेंसी को सौंपा

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 03 दिसंबर, 2022 को हैदराबाद में आकाश आयुध प्रणाली (भारतीय सेना संस्करण) के सीलबंद विवरण (एएचएसपी) को मिसाइल सिस्टम क्वालिटी एश्योरेंस एजेंसी (एमएसक्यूएए) से सम्बंधित प्राधिकरण को सौंप दिया है। यह प्रक्रिया डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी (डीआरडीएल) में आयोजित की गई थी, जिसने एक नोडल एजेंसी के रूप में आकाश आयुध प्रणाली को तैयार तथा विकसित किया है। एएचएसपी हस्तांतरण के हिस्से के रूप में तकनीकी विनिर्देश व गुणवत्ता दस्तावेज एवं पूर्ण हथियार प्रणाली घटकों की ड्राइंग को प्रोजेक्ट आकाश द्वारा एमएसक्यूएए को सौंपा गया। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एएचएसपी …

Read More »

डीआरआई कल 65वां स्थापना दिवस मनाएगा

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) इस वर्ष 5-6 दिसंबर, 2022 को अपना 65वां स्थापना दिवस मना रहा है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी के साथ केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण इस 2 दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। भारत सरकार के अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अंतर्गत डीआरआई तस्करी विरोधी मामलों पर प्रमुख खुफिया और प्रवर्तन एजेंसी है। इसकी स्थापना 4 दिसंबर 1957 को हुई थी। नई दिल्ली में अपने मुख्यालय के साथ डीआरआई की 12 मंडल इकाइयां, 35 क्षेत्रीय इकाइयां और 15 उप-क्षेत्रीय इकाइयां हैं, जिनमें लगभग 800 अधिकारी कार्यरत हैं। छह …

Read More »

श्री पीयूष गोयल ‘मिलेट्स-स्मार्ट न्यूट्रिटिव फूड‘ कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि होंगे

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल कल (05 दिसंबर 2022, सोमवार) नई दिल्ली में आयोजित होने वाले मिलेट्स-स्मार्ट न्यूट्रिटिव फूड‘ कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि होंगे। इस कॉन्क्लेव का आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा अपने शीर्ष कृषि निर्यात संवर्धन निकाय, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के माध्यम से किया जा रहा है जिसका उद्वेश्य बाजरा के निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष – 2023 (आईवाईओएमम – 2023) के पूर्व-लांच कार्यक्रम में होने वाला यह पहला कॉन्क्लेव है। मिलेट्स-स्मार्ट न्यूट्रिटिव फूड कान्क्लेव में, किसान उत्पादक संगठनों, स्टार्टअप्स, …

Read More »

शिमला से सूरत तक शहरी उदासीनता निरंतर जारी है

गुजरात चुनाव के पहले चरण में सूरत, राजकोट और जामनगर में राज्य के औसत 63.3% से कम मतदान हुआ है जबकि कई निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई है। औसत मतदाता मतदान का आंकड़ा इन महत्वपूर्ण जिलों की शहरी उदासीनता से कम हुआ है, जैसा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आम चुनाव के दौरान, शिमला के शहरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 62.53% (13 प्रतिशत बिंदु से कम) दर्ज किया गया था जबकि राज्य का औसत 75.6% है। गुजरात के शहरों में विधानसभा चुनावों में 1 दिसंबर 2022 को मतदान के दौरान इसी तरह की …

Read More »

प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना को नौसेना दिवस की बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; “सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। हमें अपने समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व है। भारतीय नौसेना ने दृढ़ता से हमारे राष्ट्र की रक्षा की है और चुनौतीपूर्ण समय में मानवीय भाव के साथ स्वयं को प्रतिष्ठित किया है।” Best wishes on Navy Day to all navy personnel and their families. We in India are proud of our rich maritime history. The Indian Navy has steadfastly protected our nation and …

Read More »

प्रौद्योगिकी और नवाचार के नेतृत्व के लिए दुनिया नए भारत की ओर देख रही है: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने आज कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत ने घोटालों और लालफीताशाही में डूबे देश को पूरी तरह बदल दिया है। श्री चन्द्रशेखर ने कहा की दुनिया प्रौद्योगिकी और नवाचार दोनों के नेतृत्व लिए न्यू इडिया की ओर देख रही है। राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर केरल के त्रिशूर में ज्योति इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए   राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने केरल के त्रिशूर में ज्योति इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित किया। राज्य मंत्री ने …

Read More »