सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने हितधारकों के साथ संवाद-सत्र का आयोजन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने दो सितंबर, 2022 को डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (डीएआईसी) में नशा मुक्त भारत अभियान, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कल्याण, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिये काम करने वाले सभी हितधारकों के साथ एक संवाद-सत्र का आयोजन किया। समस्त हितधारकों के साथ संवाद-सत्र “मोदी@20, ड्रीम्स मीट डिलेवरी” नामक पुस्तक पर आधारित थी, जिसके जरिये समाज में सामाजिक न्याय हासिल करने के लिये विराट अंतर्दृष्टि मिलती है। इस संवाद-सत्र की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने की। सत्र के मुख्य अतिथि श्रम और रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव थे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अपर सचिव श्री सुरेन्द्र सिंह ने सभी गणमान्यों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।

प्रमुख वक्ताओं में ट्रांसजेंडर व्यक्तियो की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य ट्रांसजेंडर समुदाय की रेशमा, दिव्यांगता क्षेत्र में उद्यमी श्री जय सिंह चौहान, नशा मुक्त भारत अभियान के क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी श्री संदीप परमार और डीआईसीसी के अध्यक्ष श्री रवि नारा शामिल थे। इन सभी ने अपनी सफलता की दास्तान बताई और विभागीय योजनाओं को चलाने तथा उनके नतीजों के बारे में जानकारी दी। ट्रांसजेंडर समुदाय की रेशमा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शासन के दौरान उनके समुदाय के लिये अधिनियम बनाया गया और उसे लागू किया गया। इस अधिनियम के जरिये देश में ट्रांसजेंडर समुदाय को न्याय मिला।

यह भी पढ़ें :   सौरव गांगुली पर बनेगी बायोपिक, रणबीर कपूर निभाएंगे लीड रोल?

मुख्य अतिथि रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने “मोदी@20, ड्रीम्स मीट डिलेवरी” के बारे में बताया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने अपने मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की सफलता की दास्तान सुनाई।

उक्त पुस्तक का उल्लेख करते हुये बताया गया कि श्री नरेन्द्र मोदी 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद से वे आने वाले सभी चुनावों में अपराजेय रहे और इस तरह राज्य की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बने। गुजरात में श्री नरेन्द्र मोदी की भारी सफलता ने उन्हें आगे चलकर देश का लोकप्रिय प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने 2014 में शानदार विजय प्राप्त की और 2019 में पहले से अधिक मतों से दोबारा चुने गये। इससे पता चलता है कि उनके विचार और कर्म में कोई अंतर नहीं है। श्री मोदी के विचार, नीतियां और योजनाओं का कारगर तरीके से क्रियान्वयन देश को उज्ज्वल मार्ग पर ले जायेगा तथा देश विश्व अर्थव्यवस्था में शिखर पर पहुंचेगा। इस तरह देश के अरबों लोगों का जीवन संवर जायेगा। डीएआईसी में मोदी@20 बुक-स्टॉल की भी व्यवस्था की गई थी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री राजेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें :   मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर (कर्नाटक) में बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी कुश्ती खेल के प्रशिक्षण में उत्कृष्ट युवा लड़कों के नामांकन के लिए 27 सितंबर से 30 सितंबर 2021 तक (मैसूर, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में) भर्ती रैली आयोजित कर रही है

 

भाषण के लिये यहां क्लिक करें

*****

एमजी/एएम/एकेपी