लोकतंत्र के इतिहास में पहला अवसर होगा जब कोई मुख्य मंत्री जेल से सरकार चलाएगा।
लोकतंत्र के इतिहास में पहला अवसर होगा जब कोई मुख्य मंत्री जेल से सरकार चलाएगा।

तो ईडी की कस्टडी में अरविंद केजरीवाल अंतर्यामी हो गए है। राजनीति में इतना ढोंग भी अच्छा नहीं।

तो ईडी की कस्टडी में अरविंद केजरीवाल अंतर्यामी हो गए है। राजनीति में इतना ढोंग भी अच्छा नहीं।

=====================
सब जानते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बहुचर्चित शराब घोटाले में गत 22 मार्च से ईडी की कस्टडी में है। ईडी की कस्टडी में होने के कारण केजरीवाल से कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना अनुमति के नहीं मिल सकता है, लेकिन इसके बाद भी पहले मंत्री आतिशी को जल प्रबंधन के लिए आदेश भिजवा दिया और अब अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के माध्यम से स्वयं के अंतर्यामी होने का संदेश भिजवाया है। श्रीमती केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उनके पति अरविंद का संदेश है कि दिल्ली वासी अपनी आंखें दो मिनट के लिए बंद करे तो अरविंद को अपने आसपास होने का अहसास करेंगे। श्रीमती केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के हर नागरिक के मन में केजरीवाल बैठे हुए है। पुलिस गिरफ्त में होने के बाद भी केजरीवाल को दिल्लीवासियों की चिंता है।
श्रीमती केजरीवाल के बयान से जाहिर है कि अरविंद केजरीवाल अंतर्यामी हो गए है। दो मिनट आंख बंद कर लेने से यदि केजरीवाल के होने का अहसास हो जाए तो फिर राजनीति में केजरीवाल के ढोंग का अंदाजा लगाया जा सकता है। अरविंद केजरीवाल किसी जन आंदोलन के कारण गिरफ्तार नहीं है, बल्कि शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार है। केजरीवाल पर आर्थिक अपराध करने का आरोप है। राजनीति में अनेक लोग ढोंग करते हैं। अदालत से अपराधी घोषित हो जाने के बाद भी लालू प्रसाद यादव स्वयं को ईमानदार मान रहे है। लालू तक के ढोंग को स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन यदि आर्थिक अपराध का आरोपी पुलिस कस्टडी में रहते हुए स्वयं को अंतर्यामी बता दे तो ऐसा ढोंग किसी को भी स्वीकार नहीं होगा। ये वही अरविंद केजरीवाल है जिन्होंने कहा था कि यदि आरोप लगते हैं तो भी दोषी माना जाना चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के समय केजरीवाल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को जेल में डालने तक की बात कही थी, लेकिन ईडी द्वारा अनेक सबूत दिखाए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल स्वयं को भ्रष्टाचार का आरोपी नहीं मान रहे है। इसे भी ढोंग ही कहा जाएगा कि गिरफ्तारी के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं और जेल से सरकार चलाने का दावा किया जा रहा है।
S.P.MITTAL