भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 67.72 करोड़ के पार

आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 58,85,687 टीके लगाने के साथ कुल टीकाकरण 67.72 करोड़ (67,72,11,205) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 70,88,424 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक                            

1,03,60,248

दूसरी खुराक

84,49,196

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,28,477

दूसरी खुराक

1,34,55,994

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

26,70,05,166

दूसरी खुराक

3,20,99,433

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

13,52,11,337

दूसरी खुराक

5,70,43,478

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

8,89,60,985

दूसरी खुराक

4,62,96,891

कुल

यह भी पढ़ें :   हैदराबाद, तेलंगाना में ICRISAT की 50वीं वर्षगांठ समारोह के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

 

67,72,11,205

 

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 36,385 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,21,00,001 हो गई है।

स्वस्थ होने की दर 97.43 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

 

 

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 69 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 42,618 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें :   यूआईडीएआई अगस्त 2022 के दौरान ‘शिकायत निवारण सूचकांक’ में अव्वल रहा

 

 

वर्तमान में सक्रिय मामले 4,05,681 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.23 प्रतिशत हैं।

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 17,04,970 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.82 करोड़ से अधिक (52,82,40,038) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.63 प्रतिशत है और यह पिछले 71 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.50 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 89 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

*******

एमजी/एएम/एजे