आईआईटीएफ, 2021 में आयकर विभाग का करदाताओं के लिए लाउंज स्थापित

 

आयकर विभाग द्वारा करदाताओं को दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और विभिन्न आयकर नियमों तथा प्रक्रियाओं के अनुपालन की सुविधा प्रदान करने के लिए 14 से 27 नवंबर, 2021 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, 2021 में आयकर विभाग द्वारा एक करदाता लाउंज की स्थापना की गई है।

 

 

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष श्री जे.बी. महापात्रा ने नई दिल्ली में आज यानी 14.11.2021 को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सदस्यों, आयकर (प्रशासन और करदाता सेवाएं) के प्रधान महानिदेशक, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (सीसीए), नई दिल्ली और आयकर विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रगति मैदान के हॉल नंबर 12 पर करदाताओं के लाउंज का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें :   केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा, केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर के 20 हजार अधिकारियों को कार्मिक, लोक शिकायत एवम् पेंशन मंत्रालय के तहत शिकायत निवारण के लिए प्रशिक्षित करेगी

    करदाताओं का यह लाउंज आयकर विभाग और करदाताओं के बीच विश्वास के माहौल को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें हाल के दिनों में विभाग द्वारा की गई पहलों के बारे में जानकारी देने का एक प्रयास है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, करदाताओं के लाउंज में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया है, जैसे:

यह भी पढ़ें :   सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव पहल के अंतर्गत 28.02.2022 से 6.03.2022 तक "प्रतिष्ठित सप्ताह" मना रहा है

      इस लाउंज का उपयोग उन समस्याओं के बारे में फीडबैक प्राप्त करने के लिए भी किया जाएगा जिनसे करदाताओं का सामना होता है। इसलिए, लाउंज न केवल एक केंद्रित पहुंच कार्यक्रम है, बल्कि विभाग के सेवा-उन्मुख दृष्टिकोण को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच भी है।

     करदाताओं के लाउंज में बातचीत के दौरान सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

***

एमजी/एएम/एके/डीए