Kota : सीआरबी के गुजरने वाले रास्ते चकाचक, सड़ रही कॉलोनियां

Kota : सीआरबी के गुजरने वाले रास्ते चकाचक, सड़ रही कॉलोनियां

Kota Rail News : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष (सीआरबी) विनय कुमार त्रिपाठी अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को कोटा में रहेंगे। त्रिपाठी के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। त्रिपाठी के गुजरेंगे वाले रास्तों को चकाचक कर दिया गया है। इस काम के लिए रेलवे ने पटरियों का काम करने वाले ट्रैकमेंटेनरों तक को झोंक दिया।
इसके उलट कॉलोनी के हालात विकट है। कई जगह कचरे के ढेर लगे हैं। नालिया और रोड टूटे हुए हैं। गटर जाम है। इसके चलते जगह-जगह गंदा पानी जमा हो रहा है। बदबू के चलते कॉलोनी वासियों का बुरा हाल रहता है।
कर्मचारियों ने बताया कि उड़िया बस्ती नहर के पास रेलवे की जमीन पर भी बड़ी मात्रा में कचरा पड़ा हुआ है। नगर निगम और रेलवे वाले यहीं पर अपना सारा कचरा डाल जाते हैं।
रेलवे के पास नहीं है ट्रेचिंग ग्राउंड
कर्मचारियों ने बताया कि रेलवे के पास अपना कोई ट्रेचिंग ग्राउंड नहीं है। सफाई कर्मचारी जहां मर्जी आए वहां कचरा डाल जाते हैं। इसके चलते कॉलोनी में कई जगह कचरे के बड़े-बडे ढेर लग गए हैं। यह कचरा बारिश में बदबू मार रहा है।