Tag Archives: indian rail

Indian Railways : रेलवे भूमि पर अतिक्रमण, बने मैरिज गार्डन और धार्मिक स्थल, मामला छिपाने की कोशिश

Indian Railways : रेलवे भूमि पर अतिक्रमण, बने मैरिज गार्डन और धार्मिक स्थल, मामला छिपाने की कोशिश Kota : प्रताप कॉलोनी में रेलवे भूमि पर अतिक्रमण, बने मैरिज गार्डन और धार्मिक स्थल, मामला छिपाने की कोशिश Kota Rail News :  रंगपुर रोड स्थित प्रताप कॉलोनी में बड़ी संख्या में रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हो गया है। जहां मैरिज गार्डन और धार्मिक स्थल तक बन चुके हैं। निगम और यूआईटी द्वारा अतिक्रमियों को पक्की सड़क, पानी और बिजली की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है। मैं खास बात यह है कि इतना कुछ होने के बावजूद भी रेलवे प्रशासन सोता …

Read More »

Indian Railways : सीआरबी कल कोटा में, ब्रेक सिस्टम की करेंगे जांच

Indian Railways : सीआरबी कल कोटा में, ब्रेक सिस्टम की करेंगे जांच Kota Rail News : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष (बीआरबी) विनय कुमार त्रिपाठी शनिवार को कोटा दौरे पर रहेंगे। नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस से सुबह कोटा पहुंचकर त्रिपाठी सबसे पहले माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) जाएंगे। यहां पर त्रिपाठी विशेष रूप से बोगी माउंटेन ब्रेक सिस्टम (बीएमबीएस) की जांच करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस नए ब्रेक सिस्टम के कारण मालगाड़ियों के डेंजर पास की घटनाएं बढ़ी हैं। इस ब्रेक सिस्टम के कारण समय पर गाड़ियां नहीं रुक रही हैं। रेलवे के तमाम प्रयास के बाद खामी का पता नहीं चल …

Read More »

Indian Railways : रेलकर्मियों को मिलेंगी रेट्रोफ्लेक्टिव जैकेट्स

Indian Railways : रेलकर्मियों को मिलेंगी रेट्रोफ्लेक्टिव जैकेट्स Kota Rail News : कैरिज एंड वेगन विभाग के कर्मचारियों को जल्द ही रेट्रोफ्लेक्टिव जैकेट्स मिलेंगी। प्रशासन द्वारा यह जानकारी रेलवे मजदूर संघ को दी गई है। संघ प्रवक्ता विमल मित्तल ने बताया कि संघ द्वारा प्रशासन से लगातार कर्मचारियों को रेट्रोफ्लेक्टिव जैकेट्स दिए जाने की मांग की जा रही थी। स्थाई तंत्र की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था। साथ ही डीआरएम को इसके लिए पत्र भी लिखा गया था। पश्चिम-मध्य रेलवे महाप्रबंधक के आदेश के बाद भी मंडल प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को रेट्रोफ्लेक्टिव जैकेट्स उपलब्ध नहीं करवाई जा …

Read More »

Indian Railways : पुरस्कृत कर्मचारियों का वर्कशॉप यूनियन ने किया सम्मान

Indian Railways : पुरस्कृत कर्मचारियों का वर्कशॉप यूनियन ने किया सम्मान Kota Rail News : प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ) से पुरस्कृत कर्मचारियों का गुरुवार को रेलवे एम्पलाई यूनियन वर्कशॉप शाखा द्वारा फूल मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य कार्यालय अधीक्षक मनोज कुमार मीणा एवं महावीर प्रसाद बैरागी, रामराज मीणा, कार्यालय अधीक्षक सुनील शर्मा, अशोक कुमार, राजेश वर्मा,श एंव ब्रहमलाल मीणा तथा आशुलिपिक कुमारी बरखा भाटिया शामिल रही। सम्मानित करने वालों में शाखा सचिव अरविन्द सिंह, प्रशांत गौतम, पंकज टटवाल, रहीस अहमद तथा आरपी मीणा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Read More »

Indian Railways : दस साल में एक भी स्टेशन पर नहीं बना विश्राम गृह, हादसे का शिकार हो रहे रेलकर्मी

Indian Railways : दस साल में एक भी स्टेशन पर नहीं बना विश्राम गृह, हादसे का शिकार हो रहे रेलकर्मी Kota Rail News : रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद भी पिछले करीब दस सालों में एक भी स्टेशन पर विश्राम गृह नहीं बनाया गया है। इसके चलते ड्यूटी पर आते श-जाते समय कर्मचारी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में रेलवे द्वारा ऐसे कर्मचारियों और उनके परिजनों को कोई अतिरिक्त लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि स्टाफ को साप्ताहिक अवकाश देने या छुट्टी के समय अन्य कर्मचारियों को मंडल के कई छोटे …

Read More »

Indian Railways : फाटक खुला होने से 15 मिनट खड़ी रही राजधानी, गेटमैन निलंबित, सीआरबी आने से पहले गड़बड़ी

Indian Railways : फाटक खुला होने से 15 मिनट खड़ी रही राजधानी, गेटमैन निलंबित, सीआरबी आने से पहले गड़बड़ी Kota Rail News :  कोटा-सवाईमाधोपुर रेल खंड स्थित कापरेन-अरनेठा के बीच मंगलवार रात फाटक खुला होने से दिल्ली-मुंबई राजधानी (12952) करीब 15 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। मामले में प्रशासन ने गेटमैन लक्ष्मी नारायण मीणा को निलंबित कर दिया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच करवाई जा रही है। गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड अध्यक्ष (सीआरबी) विनय कुमार त्रिपाठी के 30 जुलाई के कोटा आने से पहले यह गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। सूत्रों ने बताया कि गेट खुला होने …

Read More »

Indian Railways : इंटरसिटी से आएंगे सीआरबी

Indian Railways : इंटरसिटी से आएंगे सीआरबी Kota Rail News : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष (सीआरबी) विनय कुमार त्रिपाठी 30 जुलाई को सुबह दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12416) से कोटा पहुंचेंगे। त्रिपाठी 30 जुलाई की रात इसी ट्रेन से वापस दिल्ली लौट जाएंगे। त्रिपाठी के आगमन को देखते हुए मुख्य वर्कशॉप इंजीनियर निरज कुमार भी गुरुवार को कोटा पहुंचेंगे। नीरज 3 दिन तक कोटा में ही रहेंगे। इसके अलावा अन्य अधिकारी भी शुक्रवार और शनिवार को कोटा पहुंचेंगे। वर्कशॉप के अलावा त्रिपाठी कोटा और डकनिया स्टेशन के पुनर्विकास का काम भी देखेंगे।

Read More »

Kota : सीआरबी के आने से पहले रेलवे कॉलोनी की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए ठेका कर्मचारी

Kota : सीआरबी के आने से पहले रेलवे कॉलोनी की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए ठेका कर्मचारी Kota Rail News : रेलवे कॉलोनी के करीब 50 सफाई ठेका कर्मचारी बुधवार को अचानक हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कॉलोनी की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। गौरतलब है कि कर्मचारी ऐसे समय पर हड़ताल पर गए हैं, जब रेलवे बोर्ड अध्यक्ष (सीआरबी) विनय कुमार त्रिपाठी 30 जुलाई को कोटा आने वाले हैं। ऐसे में रेल प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा उन्हें न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जा रही। …

Read More »

Indian Railways : कार्मिक विभाग के 18 कर्मचारी पुरस्कृत

Indian Railways : कार्मिक विभाग के 18 कर्मचारी पुरस्कृत Kota Rail News : पश्चिम-मध्य रेलवे जबलपुर मुख्यालय में बुधवार को गत वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसमें कोटा मंडल के 18 कर्मचारी भी शामिल थे। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एसके अलबेला ने 6 कर्मचारियों को व्यक्तिगत तथा 12 कर्मचारियों को सामूहिक रूप से प्रशस्ति-पत्र एवं नगदी देकर सम्मानित किया। पुरस्कृत होने वालों में कोटा मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह, राकेश श्रृंगी, सुग्रीव मीना, अपर्णा, लोकेश कुमार, रामकेश मीना, महेश शर्मा तथा ग्रुप लीडर भूपेश दूबे और शंकर शामिल थे।

Read More »

Indian Railways : गुडला में लाइन बॉक्स ले जाने में परेशानी

Indian Railways : गुडला में लाइन बॉक्स ले जाने में परेशानी Kota Rail News :  गुडला स्टेशन पर रास्ता नहीं होने से गार्ड-ड्राइवरों के लाइन बॉक्स ले जाने में कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरे स्टेशन परिसर में कटीली झाड़ियां और गाजर घास उगी हुई है। रास्ता नहीं होने के कारण लाइन बॉक्स ले जाने के दौरान कई कर्मचारी चोटिल भी हो चुके हैं। जहरिले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना हुआ है। पिछले एक इंजन में लाइन बॉक्स रखने के दौरान एक कर्मचारी को सांप डस भी चुका है। कर्मचारियों ने बताया कि अधिकारियों को …

Read More »