Tag Archives: Rajasthan News In Hindi

Rajasthan : नामांकन के साथ ही मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सकते हैं अशोक गहलोत।

नामांकन के साथ ही मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सकते हैं अशोक गहलोत। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस हाईकमान पर छोड़ा जाएगा। कांग्रेस विधायकों को एकजुट रखने की जिम्मेदारी अशोक गहलोत की ही होगी। ================== अभी यह तो नहीं कहा जा सकता कि राजस्थान में अशोक गहलोत के बाद सचिन पायलट ही मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन माना जा रहा है कि अशोक गहलोत जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे तभी मुख्यमंत्री का पद छोड़ने का ऐलान कर देंगे। इसके बाद जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की …

Read More »

हिजाब पहनना जरूरी बता रहे हैं, वे मुस्लिम राष्ट्र ईरान की घटनाओं से सबक लें।

भारत में जो लोग मुस्लिम लड़कियों के लिए स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनना जरूरी बता रहे हैं, वे मुस्लिम राष्ट्र ईरान की घटनाओं से सबक लें। धर्मनिरपेक्ष भारत में मुस्लिम महिलाएं हिजाब और बुर्का पहनने के लिए स्वतंत्र हैं। ================== भारत में कुछ लोग चाहते हैं कि मुस्लिम लड़कियों को स्कूल कॉलेजों की कक्षाओं में हिजाब पहनने की स्वतंत्रता मिले। ऐसी मांग तब की जा रही है, जब लाखों मुस्लिम लड़कियां ईसाई मिशनरीज और पब्लिक स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ रही हैं। सब जानते हैं कि मिशनरीज शिक्षण संस्थान में ड्रेस कोड है। सभी मुस्लिम छात्राएं भी निर्धारित ड्रेस कोड का …

Read More »

Sawai Madhopur : राष्ट्रीय पंचायत पुस्कार के लिए प्रशिक्षण आयोजित

Sawai Madhopur : राष्ट्रीय पंचायत पुस्कार के लिए प्रशिक्षण आयोजित सवाई माधोपुर, 23 सितम्बर। पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड (एनपीए) का पुनरूत्थान कर वर्ष 2023 में दिए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण (एलएसडीजीएस) के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के तहत उल्लेखित 9 विषयों में पंचायत राज संस्थाओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के आधार पर दिए जाएंगे। जिला परिषद सवाई माधोपुर के मुख्य आयोजना अधिकारी बाबू लाल बैरवा ने बताया कि उक्त 9 विषयों की प्रश्नावलियां, पंचायत अवार्ड पोर्टल के माध्यम से 20 अक्टूबर 2022 तक भरी …

Read More »

Sawai Madhopur : पशुओं में लम्पी रोग की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग कर रहा निरन्तर प्रयास

Sawai Madhopur : पशुओं में लम्पी रोग की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग कर रहा निरन्तर प्रयास सवाई माधोपुर, 23 सितम्बर। जिला मोबाईल यूनिट प्रभारी डॉ. राजेश रोशन द्वारा ग्राम दहलोद में टीम भेजकर रोग ग्रसित गौवंशो का उपचार करवाया गया एवं ग्राम की 50 गायों का सर्वे किया गया। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बीएल गुप्ता ने बताया कि सवाई माधोपुर शहरी क्षेत्र के पंचमुखी बालाजी हाउसिंग बोर्ड के सामने, नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा बनाए गए आईसोलेशन वार्ड की कार्य व्यवस्था एवं गौवंश उपचार के लिए पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली गंगवाल मोबाईल नम्बर …

Read More »

Sawai Madhopur : 1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जायेगा समाज कल्याण सप्ताह

Sawai Madhopur : 1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जायेगा समाज कल्याण सप्ताह सवाई माधोपुर, 23 सितंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह आयोजित होगा। सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मीना आर्य ने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह का शुभारंभ 1 अक्टूबर को होगा। इस दिन प्रातः 11ः30 बजे रूकमणी वृद्धाश्रम रीको एरिया खेरदा सवाई माधोपुर में होगा। इस मौके पर वृद्धजनों का सम्मान एवं उनके लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार 2 अक्टूबर को अनुसूचित जातियों का कल्याण दिवस कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रातः 8ः30 बजे गुलाब …

Read More »

Sawai Madhopur : राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना में 15 अक्टूबर तक प्रस्ताव आमंत्रित

Sawai Madhopur : राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना में 15 अक्टूबर तक प्रस्ताव आमंत्रित सवाई माधोपुर, 23 सितम्बर। कार्यालय सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसम्बर 2022 को राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना में विशेष योग्यजन व्यक्तियों एवं विशेष योग्यजनों के क्षेत्र में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों, संस्थाओं, कार्यालयों को वर्णित 2 श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मीना आर्य ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो विशेष योग्यजन होते हुए भी उत्कृष्ट कार्य कर अपनी उपलब्धियों के लिए अन्य विशेष योग्यजनों के लिए उदाहरण साबित हुए जैसे सर्वश्रेष्ठ …

Read More »

Sawai Madhopur : हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी अभियान किया शुभारम्भ चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पोस्टर का किया विमोचन

Sawai Madhopur : हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी अभियान किया शुभारम्भ चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पोस्टर का किया विमोचन सवाई माधोपुर, 23 सितम्बर। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियेंा के साथ चिकित्सा विभाग की सम्पन्न बैठक आयोजित हुई। बैठक में वेक्टरवोर्न बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम हेतु एवं मानसून के दौरान व पश्चात डेंगू के रोगियो की संख्या में बढोत्तरी होती है, इस दौरान मच्छरों की ट्रासमिशन श्रृंखला को तोडने हेतु मच्छर रोधी गतिविधियॉ हेतु में कार्यशाला व पोस्टर का विमोचन किया गया यह अभियान सम्पूर्ण प्रदेश में 26 सितम्बर …

Read More »

Rajasthan : क्या अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री पद से हटने मात्र से सचिन पायलट का मकसद पूरा हो जाएगा? …..

क्या अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री पद से हटने मात्र से सचिन पायलट का मकसद पूरा हो जाएगा? आखिर पायलट कैसे बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री। गुजरात के सीनियर ऑब्जर्वर के पद से भी गहलोत को हटना पड़ेगा। ================ दिसंबर 2018 में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट को पता था कि यदि इस बार चूके तो भविष्य में मुख्यमंत्री बनना बहुत मुश्किल होगा। इसलिए पायलट ने मुख्यमंत्री बनने के लिए पूरा दम लगाया। लेकिन तब पायलट को सफलता नहीं मिली। जुलाई 2020 में हालात ऐसे बदले की पायलट को प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम के पद से बर्खास्त होना …

Read More »

लोकतंत्र की दुहाई देने वाले सड़कों पर हिंसा करने के बजाए अदालत में स्वयं को निर्दोष साबित करे।

लोकतंत्र की दुहाई देने वाला मुस्लिम संगठन पीएफआई अब देश के संविधान पर भरोसा क्यों नहीं करता? सड़कों पर हिंसा करने के बजाए अदालत में स्वयं को निर्दोष साबित करे। ================ 23 सितंबर को मुस्लिम संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं के केरल और अन्य राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया। केरल में तो यह प्रदर्शन हिंसा में बदल गया। हिंसा में पेट्रोल बम तक का इस्तेमाल किया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 सितंबर को छापामार कार्यवाही करते हुए देश के 15 राज्यों में करीब 100 पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पीएफआई पर आरोप है कि विदेशों …

Read More »

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि अब मैं ही कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनूंगा।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि अब मैं ही कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनूंगा। 40 साल के राजनीतिक जीवन में यह पहला अवसर है, जब अशोक गहलोत को गांधी परिवार के प्रति सही मायने में वफादारी दिखानी है। पहली बार नर्वस नजर आए गहलोत। ================ 23 सितंबर को सुबह अशोक गहलोत ने केरल के कोच्चि में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद गहलोत ने कहा कि अब मैं ही कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनूंगा। इसके लिए संभवत: 27 सितंबर नामांकन दाखिल करुंगा। यानी अब अध्यक्ष का चुनाव लडऩे में गहलोत के नाम …

Read More »