Recent Posts

गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर वीरता पदक/सेवा पदकों के पुरस्कार

गणतंत्र दिवस-2022 के अवसर पर कुल 939 पुलिस कर्मियों को पदक से सम्मानित किया गया है। पदक सूची इस प्रकार है: वीरता पदक   पदकों के नाम प्रदान किए गए पदकों की संख्या वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) 189   वीरता पदक   पदकों के नाम प्रदान किए गए पदकों की संख्या विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीपीएम) 88 सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) 662   189 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश, 134 कर्मियों को जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया जा रहा है। 47 कर्मियों को वामपंथी उग्रवाद …

Read More »

गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर सम्मानित मानद रैंकों की सूची

गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर सम्मानित किए गए कमीशन (मानद कप्तान और मानद लेफ्टिनेंट) की सूची संलग्न है। विवरण सूची को वर्गीकृत किया गया है और इसे 25 जनवरी 2022 (आज) को 1200 बजे तक प्रचारित नहीं किया जाएगा। सेवानिवृत्ति पर सम्मानित नायब सूबेदार रैंक सेवानिवृत्ति पर सम्मानित रैंक मुस्तैद सम्मानित रैंकों की सूची जनवरी 2022 **** एमजी/एएम/एनके

Read More »

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; “हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और देश के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाता रहे।” हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और देश के विकास में …

Read More »

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र की दुर्घटना के मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सेलसुरा के निकट एक दुर्घटना में हुये जानी नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रभावितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है। श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा हैः “महाराष्ट्र में सेलसुरा के निकट हुई दुर्घटना में होने वाले जानी नुकसान पर दुख है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनायें उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुये हैं, वे शीघ्र स्वस्थ हों: प्रधानमंत्री। प्रधानमंत्री ने सेलसुरा के …

Read More »

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देशभर के मतदाताओं को शुभकामनाएँ दीं

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देशभर के मतदाताओं को शुभकामनाएँ दीं हैं। एक ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि “लोकतंत्र में हमारा मत ही देश की समृद्धि व प्रगति की नींव रखता है। ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ पर मैं सभी मतदाताओं, विशेषकर युवाशक्ति से संविधान के एक सच्चे प्रहरी के रूप में सजगता के साथ अपने मताधिकार का सदुपयोग करने और सभी को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लेने की अपील करता हूँ”। लोकतंत्र में हमारा मत ही देश की समृद्धि व प्रगति की नींव रखता है।’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ पर …

Read More »