Recent Posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत सरकार में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 2 अक्टूबर को शुरू किए गए विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान; प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 2 अक्टूबर को अपने प्रभार के तहत 9 विभागों / मंत्रालयों में लंबित मामलों के निपटान के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान की प्रगति की आज समीक्षा की। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, अंतरिक्ष विभाग तथा परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव एवं प्रमुख …

Read More »

595 आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी

Description 595 आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारीजयपुर, 20 अक्टूबर। राज्य सरकार ने बुधवार को आयुर्वेद विभाग के लिए 595 आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिये हैं। इन चिकित्साधिकारियों की भर्ती का कार्य 6 माह की अवधि में पूर्ण कर लिया गया है। इस भर्ती में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा पर कार्यरत सभी 350 आयुर्वेद चिकित्सकों की भी नियमित नियुक्ति हो गयी है।चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद विभाग में नव नियुक्त चिकित्साधिकारियों को सुदूर क्षेत्रों में भी तैनात किया गया है। इन तैनाती से सुदूर क्षेत्रों के लगभग 400 आयुर्वेद …

Read More »

सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री ने श्री मनोज माथुर के पिताजी के निधन पर जताया गहरा शोक

Description सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री ने श्री मनोज माथुर के पिताजी के निधन पर जताया गहरा शोकजयपुर, 20 अक्टूबर। सूचना एवं जनंसपर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज माथुर के पिताजी श्री एमबी माथुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।डॉ. शर्मा ने कहा कि स्व. श्री माथुर धार्मिक और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका निधन न केवल परिवार बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। श्री माथुर ने आज सुबह अपनी देह त्यागी है।जनसंपर्क मंत्री ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की असीम शांति और परिजनों को आधात सहन करने की प्रार्थना की …

Read More »

विद्युत तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने विश्व से सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करने वाले सभी लोगों को ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया

केंद्रीय ऊर्जा और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के अध्यक्ष श्री आर.के. सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (इंटरनेशनल सोलर अलाइंस–आईएसए) की चौथी महासभा में सभी सदस्यों, हस्ताक्षरकर्ता देशों, संभावित सदस्य देशों, भागीदार संगठनों और विशेष आमंत्रित संगठनों का स्वागत किया। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से कोविड -19 महामारी के ग्रास बन चुके लोगों के लिए एक मिनट का मौन रखने का भी अनुरोध किया। आईएसए महासभा के उद्घाटन समारोह जिसमे 106 देश चर्चा में भाग ले रहे हैं, में अपने उद्घाटन भाषण में श्री सिंह ने कहा कि अक्षय ऊर्जा को अपनाने की प्रक्रिया में पिछले एक …

Read More »

असंगठित और संगठित दोनों क्षेत्रों में श्रमिकों का कल्याण अत्‍यावश्‍यक है, सरकार लैंगिक न्याय और सुगमतापूर्ण जीवन के साथ-साथ कारोबार में सुगमता सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है: श्री भूपेंद्र यादव

केन्‍द्रीय श्रम और रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने श्रम और रोजगार राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव (एल और ई) श्री सुनील बर्थवाल की उपस्थिति में आज मुख्य श्रम आयुक्त (केन्‍द्रीय) का एक नया प्रतीक चिन्‍ह (लोगो) लांच किया। संगठन को 1945 में स्‍थापित किया गया था और इसे केन्‍द्रीय औद्योगिक संबंध मशीनरी (सीआईआरएम) के रूप में भी जाना जाता है। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लैंगिक न्याय और सुगमतापूर्ण जीवन के साथ-साथ कारोबार में सुगमता सुनिश्चित कर रही है। A …

Read More »