Recent Posts

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज कोलम्बो में

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज खेला जायेगा। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में दिन में तीन बजे से होगा। सभी की निगाहें कप्तान शिखर धवन पर रहेंगी। भारतीय टीम में देवदत्त पडिक्कल, नितीश राणा, ऋतुराज गायकवाड़, चेतन सकारिया, वरुण चक्रवर्ती और कृष्णप्पा गोवथम ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है।

Read More »

मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में कल देर रात से मूसलाधार वर्षा जारी

मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में कल देर रात मूसलाधार वर्षा हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। दक्षिण मुंबई के कई हिस्सों में सिर्फ 4 घंटे में ही 180 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज ठाणे, रायगढ़, पालघर और मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर पानी भर जाने से अगली सूचना तक पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवा रोक दी गई है। दादर, परेल, सायन, कुर्ला में भारी जलभराव की खबर है।

Read More »

यूरोप में भीषण बाढ़ से 170 लोगों की मौत

यूरोप में भीषण बाढ से 170 लोग मारे गये हैं। इस सप्‍ताह आई बाढ में अनेक मकान नष्‍ट हो गये हैं और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। जर्मनी में बाढ से एक सौ 43 लोगों की मौत हुई है। इसे आधी सदी से भी अधिक समय की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा बताया जा रहा है। सैकडों लोग लापता हैं। पानी में डूबे होने के कारण कई स्‍थानों तक पहुंचना मुश्किल है। बेल्‍जियम में राष्‍ट्रीय आपदा केन्‍द्र के अनुसार 27 लोगों की मौत हुई है। लगभग एक सौ 33 लोग लापता बताये जा रहें हैं।

Read More »

सऊदी अरब में आज से पांच दिन का वार्षिक हज शुरू

सऊदी अरब में आज से पांच दिन का वार्षिक हज शुरू हो रहा है। वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार हज काफी छोटे पैमाने पर आयोजित किया गया है। सउदी अरब प्रशासन ने हज यात्रियों की संख्‍या 60 हजार तक सीमित कर दी है। इसमें केवल स्‍थानीय लोग ही शामिल होंगे जो पवित्र मक्‍का से यात्रा शुरू करके मिना में जमा होंगे। इस वर्ष हज में केवल 18 से 65 वर्ष की आयु के वो ही लोग शामिल किये गये हैं जो कोविड टीका लगवा चुके हैं।

Read More »

घूसखोर अधिकारी अब तक 6 हजार किसानों से वसूल चुका है 32 करोड़ रुपए, जानिए पूरी खबर

कोटा : घूसखोर अधिकारी अब तक 6 हजार किसानों से वसूल चुका है 32 करोड़ रुपए, जानिए पूरी खबर कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में भ्रष्टाचार-रोधी ब्यूरो (ACB) द्वारा की गई अब तक कि सबसे धमाकेदार कार्रवाई में पकड़े गए आईआरएस अफसर से पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे है. IRS अफसर डॉ शशांक यादव अफीम किसानों से उगाही का बड़ा नेटवर्क चला रहा था. जिसके अनुसार यदि कोटा एसीबी उसे नही पकड़ती तो वो 40 हजार किसानों से लगभग 320 करोड़ रुपए की वसूली और करता, जबकि अब तक वह 6 हजार किसानों से 32 करोड़ रुपए अब …

Read More »