Recent Posts

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के अधिकारी की कार्यवाही संदेह के घेरे में।

अजमेर में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के अधिकारी की कार्यवाही संदेह के घेरे में। लाइसेंस के सरेंडर और काम बंद करने के बाद भी नया बाजार के सर्राफा व्यापारी के प्रतिष्ठा पर कार्यवाही ============= 9 जुलाई को भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारी विजय सिंह ने नया बाजार के व्यापारी चन्द्र प्रकाश सोनी के प्रतिष्ठान पर जो कार्यवाही की वह अब संदेह के घेरे में है। हालांकि ब्यूरो की ओर से अधिकृत तौर पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में कहा गया है कि विजय कुमार ने अपनी रिपोर्ट में बीआईएस के नियमों का …

Read More »

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र केकड़ी में खेल मैदान पर उद्यान बनाने का काम शुरू। खेल मंत्री अशोक चांदना खामोश।

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र केकड़ी में खेल मैदान पर उद्यान बनाने का काम शुरू। खेल मंत्री अशोक चांदना खामोश। पुष्कर में अस्पताल भूमि को लेकर धर्मेन्द्र राठौड़ की ताकत के आगे कांग्रेसियों का विरोध धरा रह गया। पुष्कर में रघु शर्मा चुप। ============= प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र केकड़ी (अजमेर) में खेल मैदान की भूमि पर उद्यान बनाने का काम शुरू हो गया है। उद्यान के लिए राज्य सरकार ने करीब एक करोड़ रुपए की राशि भी स्वीकृत की है। केकड़ी के खेल प्रेमियों और खिलाडिय़ों ने खेल मैदान की भूमि पर उद्यान …

Read More »

राजस्थान लोकसेवा आयोग की सदस्य राजकुमारी गुर्जर भी एसीबी के शिकंजे में फंसी

जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि भाजपा नेता रहीं और अभी राजस्थान लोकसेवा आयोग की सदस्य राजकुमारी गुर्जर भी एसीबी के शिकंजे में फंसी। भाजपा के पार्षद तो खुद ही एसीबी के जाल में फंस रहे हैं। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भाजपा पर हमला करने का एक और मौका मिला। गुर्जर नेता विजय बैंसला ने संदेह के घेरे में आए अधिकारियों को आयोग से तत्काल हटाने की मांग की। एसीबी के डीजी और एडीजी का आभार जताया। ============= 9 जुलाई को एसीबी ने अजमेर में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए राजस्थान …

Read More »

राजस्थान के तकनीकी एवं संस्कृत राज्यमंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग शनिवार दोपहर पहुचे भरतपुर

राजस्थान के तकनीकी एवं संस्कृत राज्यमंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग शनिवार दोपहर पहुचे भरतपुर। भरतपुर : डाॅ. गर्ग ने हथैनी ग्राम पंचायत के नौगाया गांव में कोरोना रोग से मृतक श्रीचंद की विधवा श्रीमती शान्ति को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और 1500 रुपये की मासिक पेंशन स्वीकृति के आदेश प्रदान करने के अलाबा करीब आधा दर्जन गांवों में जनसम्पर्क कर सुनी समस्याऐं और सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश। राज्यमंत्री हथैनी गांव में ओमप्रकाश द्वारा बनाये गये मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी हुए शामिल। प्राप्त जानकारी के अनुसार डाॅ. गर्ग रविवार 11 जुलाई को आरबीएम चिकित्सालय …

Read More »

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन – बांदीकुई

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन! बांदीकुई : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन! बांदीकुई विधायक जी आर खटाणा की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध बढते डीजल ,प्रट्रोल, रसोई गैस के दामों लेकर प्रदर्शन नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा बैरवा,लोकमान्य सिंह, रतन सिंह पटेल,डा.ओपी बैरवा,पार्षद राजेन्द्र चौधरी,रामेश्वर गुर्जर, रूपसिंह पीलवाल,विनेश वर्मा, नादान मीणा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More »