Recent Posts

शिक्षा मंत्रालय ने ‘भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी’ अभियान का शुभारंभ किया

शिक्षा मंत्रालय ने सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहित करने, बहुभाषावाद को बढ़ावा देने और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रसार करने के लिए ‘भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी’ अभियान का शुभारंभ किया। ‘भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी’ की इस पहल का उद्देश्य शिक्षा मंत्रालय और माईगव इंडिया द्वारा विकसित भाषा संगम मोबाइल ऐप को बढ़ावा देना है। लोग इस ऐप का उपयोग करके 22 अधिसूचित भारतीय भाषाओं में दैनिक उपयोग के 100 से अधिक वाक्य सीख सकते हैं। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के तत्वावधान में शुरू किए गए इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग भारतीय भाषाओं में बुनियादी संवाद …

Read More »

डॉ. मनसुख मंडाविया ने देश में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए उद्योग और शैक्षणिक समुदाय की भागीदारी को अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने “इंडस्ट्री कनेक्ट 2022; उद्योग और शैक्षणिक समुदाय तालमेल” सेमिनार का (रसायन और उर्वरक और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री) श्री भगवंत खुबा की उपस्थिति में उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्रीमती आरती आहूजा, सचिव (रसायन और पेट्रोकेमिकल); डॉ. शिशिर सिन्हा, महानिदेशक, सिपेट; श्री काशी नाथ झा, संयुक्त सचिव रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। Inaugurating a seminar “Industry Connect 2022: Industry & Academia Synergy” https://t.co/tjs3HSBk16       इस अवसर पर श्री मंडाविया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत …

Read More »

संयुक्त सैन्य अभ्यास “धर्म गार्जियन-2022” के लिए जापान की ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स की टुकड़ी भारत पहुंची

भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “धर्म गार्जियन-2022” 27 फरवरी 2022 से 10 मार्च 2022 तक बेलगावी (बेलगाम, कर्नाटक) के फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित किया जाएगा। सैन्य अभ्यास धर्म गार्जियन-2022 एक वार्षिक अभ्यास कार्यक्रम है, जो साल 2018 से भारत में आयोजित किया जा रहा है। विशेष तौर पर, विभिन्न देशों के साथ भारत द्वारा किए गए सैन्य प्रशिक्षण अभ्यासों की श्रृंखला में, जापान के साथ अभ्यास “धर्म गार्जियन” वर्तमान वैश्विक परिस्थिति की पृष्ठभूमि में दोनों देशों द्वारा सामना की जाने वाली सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में निर्णायक और अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अभ्यास के दौरान जंगल …

Read More »

दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीईसी) ने जनता का विश्वास बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग सिस्टम का निष्पक्ष मूल्यांकन शुरू किया

दूरसंचार विभाग की तकनीकी शाखा, दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीईसी) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई/ मशीन लर्निंग-एमएल प्रणाली में जनता का विश्वास बनाने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) / मशीन लर्निंग (एमएल) प्रणाली के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए एक ढांचा विकसित करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र, कृषि क्षेत्र, स्मार्ट शहर, स्मार्ट घर, वित्त, रक्षा, परिवहन, लॉजिस्टिक्स, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, सर्विलांस आदि जैसे सभी क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग एप्लिकेशन का तेजी से उपयोग किया जा रहा है। विभिन्न सरकारी संगठन भी सार्वजनिक सेवाओं और ई-गवर्नेंस सेवा प्रदान करने के लिए एआई/एमएल प्रणाली का उपयोग …

Read More »

42वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय साइकिल पोलो चैंपियनशिप 2021-22

वायु सेना खेल नियंत्रण बोर्ड हमेशा खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास और पेशेवर संतुष्टि में विश्वास करता है। वायु सेना की टीमों ने सभी संभावित आयोजनों/चैंपियनशिप में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। 17-20 फरवरी, 2022 तक मैसूर में आयोजित 42वीं राष्ट्रीय साइकिल पोलो चैंपियनशिप के आयोजन के दौरान वायु सेना की साइकिल पोलो टीम ने अपनी योग्यता साबित की और राष्ट्रीय चैंपियन के रूप में सामने आई। वायु सेना की साइकिल पोलो टीम ने फाइनल में प्रादेशिक सेना को 17-12 गोल से हराया और पोडियम पर सबसे ऊपर रही। साइकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वीएसएम एयर मार्शल …

Read More »