Recent Posts

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत ऊर्जा परिवर्तन में भारत के नेतृत्व की दिशा में “न्यू- फ्रंटियर्स: अक्षय ऊर्जा पर एक कार्यक्रम” का आयोजन किया

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज “ऊर्जा परिवर्तन में भारत का नेतृत्व” के उद्घाटन कार्यक्रम के साथ “न्यू फ्रंटियर्स: अक्षय ऊर्जा पर एक कार्यक्रम” का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के अधिकारियों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, मुख्य प्रबंध निदेशकों, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की फर्मों के प्रतिनिधियों और दिल्ली के प्रमुख विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों के छात्रों सहित 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कई भागीदार देशों के राजदूतों और दूतावासों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों और भारत सरकार के उच्च स्तरीय पदाधिकारियों ने भी …

Read More »

प्रधानमंत्री ने यूपी के कुशीनगर हादसे में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;  “उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।” उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा …

Read More »

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का समग्र कवरेज 174.24 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 34.75 लाख (34,75,951) से अधिक खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 174.24 करोड़ (1,74,24,36,288) के पार पहुंच गया। यह कार्य 1,96,65,024 सत्रों के जरिये पूरा किया गया। आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः   टीके की खुराक का समग्र कवरेज स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,04,00,159 दूसरी खुराक 99,43,533 प्रीकॉशन की खुराक 39,73,202 अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,84,06,721 दूसरी खुराक 1,73,99,323 प्रीकॉशन की खुराक 56,45,765 15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली …

Read More »

टेरी के विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री के उद्घाटन भाषण का मूल पाठ

इक्कीसवें विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन में आपके साथ जुड़कर मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है। पहले गुजरात में और अब राष्ट्रीय स्तर पर, अपने पूरे 20 साल  के कार्यकाल के दौरान मेरे लिए पर्यावरण और सतत विकास प्रमुख फोकस क्षेत्र रहे हैं। मित्रों, हमने लोगों को इस धरा को कमजोर कहते हुए सुना है। लेकिन यह धरा कमजोर नहीं है। बल्कि हम हैं। हम कमजोर हैं। इस धरा  और  प्रकृति के लिए हमारी प्रतिबद्धताएं भी कमजोर रही हैं। वर्ष 1972 में आयोजित स्टॉकहोम सम्मेलन से ही निरंतर पिछले 50 वर्षों में बहुत कुछ कहा गया है। पर इस दिशा …

Read More »

विकसित देशों की गैर टिकाऊ जीवनशैली आज भी पूरी दुनिया को खतरे में डाल रही है: श्री भूपेन्दर यादव

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री श्री भूपेन्दर यादव ने 16 फरवरी 2022 को विश्व टिकाऊ विकास सम्मेलन 2022 के 21वें संस्करण के उद्घाटन सत्र में विशेष भाषण दिया। डब्ल्यूएसडीएस ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) का वार्षिक प्रमुख कार्यक्रम है।  श्री यादव ने जोर देकर कहा कि जलवायु परिवर्तन सहित वैश्विक पर्यावरण चुनौतियों का समाधान करने के लिए, हमें अब अनिवार्य रूप से समानता तथा समान लेकिन विभिन्न जिम्मेदारियों और संबंधित क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए सहमति प्राप्त वैश्विक नियमों पर कार्य करना चाहिए। पेरिस समझौता के लक्ष्यों को तब तक अर्जित नहीं किया जा सकता है …

Read More »