Recent Posts

प्रधानमंत्री ने लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; “पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर सादर नमन। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके साहस, संघर्ष और समर्पण की कहानी देशवासियों के लिए सदैव स्मरणीय रहेगी।” पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर सादर नमन। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके साहस, संघर्ष और समर्पण की कहानी देशवासियों के लिए सदैव स्मरणीय रहेगी। pic.twitter.com/T3bm5dZMJ9 **** एमजी/एएम/जेके

Read More »

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 164.44 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 57 लाख से अधिक (57,35,692) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 164.44 करोड़ (1,64,44,73,216) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,79,63,318 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है: स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,94,126 दूसरी खुराक 98,43,955 प्रीकॉशन खुराक 30,80,268     अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,93,178 दूसरी खुराक 1,71,87,122 प्रीकॉशन खुराक 32,72,230   15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक …

Read More »

डीजीजीआई गाजियाबाद के अधिकारियों ने 3,100 करोड़ रुपये से अधिक के जाली बिलों का फर्जीवाड़ा करने वाली 275 फर्जी फर्मों का भंडाफोड़ किया

वस्तु एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई), गाजियाबाद क्षेत्रीय इकाई ने एक ऐसे सिंडीकेट का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी फर्में बनाकर जाली बिल जारी करता था। इस फर्जीवाड़े में यह सिंडीकेट बिना कोई माल भेजे या सेवा दिये ही जीएसटी रिफंड को भुना लेता था। सटीक गोपनीय सूचना मिलने के बाद, दो परिसरों की छानबीन की गई, जहां से विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज/वस्तुयें मिलीं, जो 200 से ज्यादा फर्जी फर्मों से सम्बंधित थीं, यानी मोबाइल फोन, डिजिटल हस्ताक्षर, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, लोगों की फोटो, किरायेदारी समझौता, लैपटॉप, पेन ड्राइव, मुहरें, दफ्तर की चाबियां, सिम कार्ड, चेक-बुक और …

Read More »

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस, 2022 मनाया

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) और उसके सभी क्षेत्रीय कार्यालयों ने आज अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस, 2022 मनाया। इस वर्ष का विषय था ‘डेटा संस्‍कृति को अपनाने और एक डेटा परिवेश तैयार करने के लिए सीमा शुल्‍क में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा।’ विश्व सीमा शुल्क संगठन (डब्ल्यूसीओ) द्वारा यह विषय दिया गया था। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने आज अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 2022 के अवसर पर सीबीआईसी को ट्वीट के जरिये बधाई दी। वित्‍त मंत्री ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान भी आपूर्ति …

Read More »

1 फरवरी 2022 को केंद्रीय बजट 2022-23 पेपरलेस रूप में पेश किया जाएगा

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022 को पेपरलेस रूप में केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करेंगी। महामारी की स्थिति जारी रहने और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, इस बार केंद्रीय बजट बनाने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिन्हित करने के लिए आयोजित किया जाने वाला हलवा समारोह नहीं होगा। इसकी जगह कोर स्टाफ को उनके कार्यस्थलों पर ‘लॉक-इन’ से गुजरने के कारण मिठाई प्रदान की गई।   बजट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए बजट तैयार करने में शामिल अधिकारियों को ‘लॉक-इन’ कर दिया जाता है। ये अधिकारी नॉर्थ ब्लॉक के अंदर …

Read More »