Recent Posts

गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव – 2021

भारतीय नौसेना द्वारा 07 से 09 नवंबर 2021 तक गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव (जीएमसी) – 2021 के तीसरे संस्करण की मेजबानी नेवल वॉर कॉलेज, गोवा के तत्वावधान में की जा रही है। जीएमसी के इस वर्ष के संस्करण “मेरीटाइम सिक्योरिटी एंड इमर्जिंग नॉन ट्रेडिशनल थ्रैट्स: ए केस फ़ॉर प्रोएक्टिव रोल फ़ॉर आईओआर नेवीज़” है, जिसे समुद्री क्षेत्र में ‘हर रोज़ शांति’ की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है । जीएमसी 2021 में, भारतीय नौसेना बांग्लादेश, कोमोरोस, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड सहित हिंद महासागर क्षेत्र के 12 देशों के नौसेना प्रमुखों/ …

Read More »

पर्यटन मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने घरेलू स्थलों को पसंदीदा शूटिंग स्थलों के रूप में बढ़ावा देने के लिए मुंबई में फिल्म पर्यटन संगोष्ठी आयोजित की

पर्यटन मंत्रालय ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से ताज लैंड्स एंड, मुंबई में आठ नवंबर, 2021 को फिल्म पर्यटन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का उद्देश्य फिल्म शूटिंग के संचालन के लिए राज्यों में उपलब्ध अवसरों की खोज करके फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देना है। फिल्म पर्यटन क्या है? ‘फिल्म पर्यटन’ तब होता है जब कोई दर्शक किसी फिल्म को देखने के बाद किसी विशेष स्थान पर जाने के लिए प्रेरित होता है। यह उन स्थानों के लिए आम जनता के बीच बढ़ती रुचि को दर्शाता है जो फिल्मों के कुछ दृश्यों में अपनी उपस्थिति के …

Read More »

प्रधानमंत्री ने श्री लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री लाल कृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः “आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिये प्रार्थना। लोगों को शक्तिसम्पन्न बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने में उनके विपुल प्रयासों के लिये राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। अपनी विद्वता और बुद्धिमत्ता के लिये भी व्यापक रूप से उनका सम्मान किया जाता है।” Birthday greetings to respected Advani Ji. Praying for his long and healthy life. The nation remains indebted to him for his numerous efforts towards empowering people …

Read More »

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े हुए पदों को जल्द ही भरा जाएगा -श्री धर्मेंद्र प्रधान

आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह बेहद गरिमापूर्ण और भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर  भारत सरकार के  केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान दीक्षांत समारोह में शामिल हुए ।दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक सीनेट भवन में सम्पन्न हुआ। दीक्षांत  समारोह में शैक्षिक सत्र 2018-19 तथा 2019-20 के मेधावी छात्र और छात्राओं को  264 पदक और 550 को पीएचडी की उपाधि दी गई। मुख्य अतिथि के तौर पर दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए  केंद्रीय शिक्षा मंत्री  श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहाकि इलाहाबाद महर्षि भारद्वाज की तपोभूमि है।  यह चंद्रशेखर आजाद की बलिदान भूमि है।  प्रयागराज …

Read More »

अलवर जिले में प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 का हुआ आगाज

Description अलवर जिले में प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 का हुआ आगाजजयपुर, 8 नवम्बर। श्रम राज्य मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित किये गए प्रशासन शहरों के संग अभियान आम जनता के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने यह सौगात दी है। श्रम राज्य मंत्री श्री जूली सोमवार को अलवर जिले में नगर विकास न्यास एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में प्रशासन शहरों के संग अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री …

Read More »