Recent Posts

प्रधानमंत्री ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर सौरव घोषाल को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “सौरव घोषाल को सफलता की नई ऊंचाइयां छूते देखना खुशी की बात है। बर्मिंघम में उन्होंने जो कांस्य पदक जीता है वो बहुत खास है। उन्हें बहुत बधाई। कामना है कि उनकी ये उपलब्धियां भारत के युवाओं के बीच स्क्वॉश की लोकप्रियता को बढ़ाने में मदद करें।” It is a delight to see @SauravGhosal scaling new heights of success. The Bronze medal he’s won in Birmingham is a very special one. Congratulations to him. …

Read More »

प्रधानमंत्री ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने पर जूडो खिलाड़ी तूलिका मान को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने पर जूडो खिलाड़ी तूलिका मान को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “तूलिका मान ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी चमक बिखेरी है! जूडो में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। ये पदक उनके विशिष्ट खेल करियर में एक और प्रशंसा है। उन्हें भविष्य के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।” Tulika Maan shines at the Birmingham games! Congratulations to her on winning the Silver medal in Judo. This medal is yet another accolade in her distinguished sporting career. Wishing her the very best for her upcoming …

Read More »

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 205.22 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 205.22 करोड़ (2,05,22,51,408) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,72,07,336 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.91 करोड़ (3,92,26,460) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी। आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से …

Read More »

प्रधानमंत्री ने ऊंची कूद में भारत का पहला पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऊंची कूद में भारत का पहला पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बधाई दी है। ऊंची कूद में तेजस्विन शंकर का कांस्य पदक राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में ट्रैक और फील्ड में भारत का पहला पदक है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “तेजस्विन शंकर ने इतिहास रचा है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद स्पर्धा में हमारा पहला पदक जीता। उन्हें कांस्य पदक जीतने पर बधाई। उनके प्रयासों पर गर्व है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। वे सफलता प्राप्त करते रहें।” Tejaswin Shankar creates history. He wins our first high jump medal in the CWG. …

Read More »

भारत डाई अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा

उर्वरकों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर भारत पहल के हिस्से के रूप में, भारत सरकार भारतीय उर्वरक कंपनियों को उनकी बैकएंड आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए सलाह और समर्थन दे रही है। रॉक फॉस्फेट और फॉस्फोरिक एसिड जैसे कच्चे माल पर देश की उच्च निर्भरता को देखते हुए, भारत निवेश और बहु-वर्षीय आयात सौदों के माध्यम से खनिज समृद्ध देशों में अपनी पहुंच का विस्तार करके कीमतों में वृद्धि के खिलाफ अपनी आपूर्ति को सुरक्षित करने की योजना बना रहा है। इस दिशा में, भारत की अग्रणी फॉस्फेटिक उर्वरक कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड …

Read More »