Recent Posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के बीच टेलीफोन वार्ता

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संयुक्त राष्ट्र के महासचिव (यूएनएसजी) एंटोनियो गुटेरेस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (एमओएनयूएससीओ) में संयुक्त राष्ट्र संगठन के स्थिरीकरण मिशन पर हालिया हमले पर चर्चा की, जिसमें दो भारतीय शांति सैनिक शहीद हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा जनरल से इस हमले के अपराधियों को न्याय दिलाने के लिए शीघ्र जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के लिए भारत की स्थायी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया, जिसमें अब तक 2,50,000 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों ने संयुक्त राष्ट्र शांति …

Read More »

औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016=100) – जून, 2022

श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय से संबंधित कार्यालय द्वारा हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन सम्पूर्ण देश में फैले हुए 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर किया जाता है। सूचकांक का संकलन 88 औद्योगिक केंद्रों एवं अखिल भारत के लिए किया जाता है और आगामी महीने के अंतिम कार्यदिवस पर जारी किया जाता है। जून, 2022 के लिए सूचकांक इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी किया जा रहा है । जून, 2022 का अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक) 0.2 अंक बढ़कर 129.2 (एक …

Read More »

अधिसूचना संख्या 65/2022-सीमा शुल्क (एन.टी.)

सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 (1962 का 52) की धारा 14 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड, इस बात से संतुष्ट होकर कि ऐसा करना आवश्यक और समीचीन है, एतद द्वारा वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) में भारत सरकार की अधिसूचना, संख्या 36/2001-सीमा शुल्क (एन.टी.), दिनांक 3 अगस्त, 2001, भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग-II, खंड-3, उप-खंड (ii), क्रमांक एस.ओ. 748 (ई), के तहत दिनांक 3 अगस्त, 2001 को प्रकाशित, में निम्नलिखित संशोधन करता है, अर्थात्:- उक्त अधिसूचना में, तालिका-1, तालिका-2 और तालिका-3 के स्थान पर निम्नलिखित तालिकाओं को प्रतिस्थापित किया जाएगा, …

Read More »

श्री नरेन्द्र सिंह तोमर कल कृषि अवसंरचना कोष पुरस्कार प्रदान करेंगे

केंद्र सरकार की एक समर्पित योजना के रूप में महत्वाकांक्षी आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत दो साल पहले यानी 2020 में कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ) को शुरू किया गया था। इसके तहत फसल के बाद के प्रबंधन के बुनियादी ढांचे और सामुदायिक कृषि परिसंपत्तियों के निर्माण में निवेश के लिए मध्यम अवधि की ऋण सुविधा प्रदान की जाती है। इस सुविधा के रूप में सरकार की ओर से तीन फीसदी ब्याज के रूप में आर्थिक सहायता और दो करोड़ रुपये तक के शुल्क पर क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (सीजीटीएमएसई) की ओर से प्रदान की जाती …

Read More »

उपराष्ट्रपति ने स्कूली शिक्षा में मातृभाषा के उपयोग पर जोर दिया

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने बुनियादी शिक्षा में मातृभाषा के उपयोग के महत्व पर जोर दिया और राज्य सरकारों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को अक्षरश: लागू करने का आह्वान किया। श्री नायडू हैदराबाद में प्रख्यात उड़िया लेखिका डॉ. प्रतिभा रे को डॉ. सी. नारायण रेड्डी राष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार प्रदान करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उड़िया भाषा की चर्चित ले​खिका डॉ. रे के उपन्यास और लघु कथाओं को काफी सराहा गया है और उनमें महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को उठाया गया है। उन्हें 2011 में ज्ञानपीठ पुरस्कार, 2007 में पद्म श्री और 2022 में …

Read More »